सुपौल, अक्टूबर 13 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। आस्था की परंपरा, धार्मिक अनुशासन और सामूहिक सहभागिता। विशनपुर चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर की पहचान इन्हीं विशेषताओं से जुड़ी है। यहां पिछले 25 वर्षों से शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। हर वर्ष नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ जाती है। आसपास के गांवों के भक्त माता के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में वर्ष 2000 से पूजा की परंपरा चली आ रही है। इसके बाद मंदिर निर्माण कराया गया, जो वर्ष 2010 में पूरा हुआ। तब से यहां प्रत्येक वर्ष नवरात्र में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की आराधना की जाती है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : बलभद्रपुर दुर्गा मंदिर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, मिलकर करते मां क...