सुपौल, जुलाई 10 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। 21 जुलाई को प्रखंड की नौ पंचायतों में सहयोग शिविर लगेगा। इसकी तैयारी को लेकर बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता ने शुक्रवार को प्रखंड के घीवहा, राजेश्वरी पूर्वी और राजेश्वरी पश्चिमी पंचायत में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बीडीओ ने शिविर के सफल संचालन और जन समस्याओं के त्वरित निदान के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में विचार-विमर्श उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए राज्य सरकार के निर्देश पर यह शिविर लगाए जा रहे हैं। बीडीओ डॉ गुप्ता ने बताया कि 21 जुलाई को राजेश्वरी पूर्वी, राजेश्वरी पश्चिमी, घीवहा के अलावा चरणै, सोहटा, चुन्नी, ग्वालपाड़ा, मोहम्मदगंज और लक्ष्मीनियां पंचायत में शिविर लगेगा।

सहयोग शिविर का उद्दे...