सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1,950 बोतल नेपाली शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब लदी पिकअप वैन को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। शराब को प्लास्टिक की 22 बोरियों में भरकर पिकअप के डाले में छिपाकर ले जाया जा रहा था। करजाईन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि पिकअप वैन से नेपाली शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरिराहा दुर्गा मंदिर के समीप वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वैन संख्या बीआर 50 जीए 8101 को रोककर तलाशी ली गई।

तस्वीर की जांच तलाशी के दौरान वाहन के डाले में प्लास्टिक की 22 बोरियां मिलीं। बोरियों को खोलकर जांच ...