सुपौल, अक्टूबर 6 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। जिस स्कूल में 104 बच्चों के भविष्य की नींव मजबूत करने की जिम्मेदारी है, वहां पढ़ाई के लिए जगह तक नसीब नहीं है। एक ही कमरे में कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई, बच्चों के बैठने के लिए बेंच-डेस्क नहीं और उसी कमरे में स्कूल का कार्यालय। ऐसे हालात में शिक्षक पढ़ाएं भी तो कैसे और बच्चों पर ध्यान दें भी तो कितना। यह स्थिति शिवपुरी पंचायत के थरविट्टा वार्ड 7 स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुपौल : 16 साल से भवन का इंतजार, एक कमरे में पांच कक्षाएंस्कूल की स्थापना वर्ष 2010 में स्थापना के बाद 16 साल बीत गए, लेकिन स्कूल को अब तक अपनी जमीन और भवन नहीं मिल सका है। स्कूल का संचालन सामुदायिक भवन के दो कमरों में हो रहा है। इनमें से एक कमरा आंगनबाड़ी केंद्...