Supaul News: सुपौल : 15 वर्षों बाद प्रतापगंज में पूर्णकालिक सीडीपीओ ने संभाला पदभार
सुपौल, जुलाई 29 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड को करीब 15 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पूर्णकालिक बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मिल गई हैं। नवपदस्थापित सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करना तथा सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुकों तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
केंद्रों की गतिविधियों का निरीक्षण उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 118 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। सभी केंद्रों का चरणबद्ध तरीके से भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान केंद्रों की गतिविधियों, बच्चों एवं गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही सभी सेविका एवं सहायिकाओं को समयबद्ध और निर्धारित मानकों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.