सुपौल, अक्टूबर 15 -- बिजली तार की चपेट में आए दो मजदूर Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। एएलवाई कॉलेज के पास गुरुवार की शाम 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से दो मजदूर बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। घायलों की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के तितुवहा वार्ड 13, निवासी आनंदी शर्मा के पुत्र रंजन शर्मा (40) और मचहा वार्ड 9 निवासी भाईजी सरदार के पुत्र तगदेव सरदार (38) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रंजन शर्मा वहां टीन के शेडनुमा घर का निर्माण कर रहे थे, जबकि तगदेव सरदार चापाकल गाड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान तगदेव सरदार ने चापाकल का लोहे का पाइप हाथ में...