सुपौल, सितम्बर 8 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन बाजार स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में मंगलवार शाम गणिनाथ गोविंद महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंदिर कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने की। बैठक में 11 और 12 सितंबर को होने वाले दो दिवसीय बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Sasaram News: 12 को मनेगा बाबा गणिनाथ महोत्सव, तैयारियों में जुटा वैश्य समाजबैठक के निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से रामनारायण साह की अध्यक्षता में जयंती समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक अनुमति लेने पर भी सहमति बनी। कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम को व्यवस्थित और भव्य तरीके से आयोजित करने को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां तय करने पर चर्चा ...