सुपौल, अक्टूबर 14 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला शिक्षा कार्यालय में वेतन भुगतान के नाम पर 1.83 करोड़ रुपये की कथित अवैध निकासी के मामले में अब जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले में जिलाधिकारी सावन कुमार की अनुशंसा पर शिक्षा विभाग ने डीईओ के विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर उनसे 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। विभागीय कार्रवाई के तहत उनसे स्थापना शाखा का प्रभार भी वापस ले लिया गया है। शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) विजय कुमार पांडेय की ओर से जारी पत्र में जिला पदाधिकारी, सुपौल के माध्यम से लगाए गए आरोपों का उल्लेख किया गया है। पत्र के अनुसार, गलत पे आईडी को अप्रूव करने तथा विभागीय नियमों के प्रतिकूल चेकर्स नहीं बनाने के कारण राशि का गबन किए जाने और अपनी संलिप्तता छिपाने की मंशा से तत्कालीन...