सुपौल, सितम्बर 7 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बेहतर पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद में निजी स्कूल के हॉस्टल में भेजे गए नौ वर्षीय प्रियांशु कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार ही नहीं, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सदर थाना क्षेत्र के सुपौल-सिंहेश्वर रोड में गौरवगढ़ वार्ड 6 स्थित सान्वी पब्लिक स्कूल के नए हॉस्टल की छत पर रविवार दोपहर क्लास वन के छात्र का शव फंदे से लटका मिला। यह भी पढ़ें- 9 साल के बच्चे की स्कूल में मौत, हॉस्टल की छत पर फंदे से लटकी थी लाश; चीख-पुकार मचीजांच और पोस्टमार्टम घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और परिजनों को सूचना देने में कथित देरी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृ...