Supaul News: सुपौल : हैंडल लॉक तोड़ उड़ाई बाइक, वारदात सीसीटीवी में कैद
सुपौल, जुलाई 23 -- Supaul News: सुपौल। शहर के वार्ड 7 स्थित चकला निर्मली न्यू कॉलोनी में बाइक चोरों ने महज कुछ सेकेंड में स्प्लेंडर बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर चोरी कर ली। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी गई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 50 एबी 0206 है, जिसके मालिक वीरेन्द्र चौधरी हैं। फुटेज में एक युवक बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर फरार होता दिख रहा है, जबकि उसका साथी ग्लैमर बाइक पर खड़ा होकर निगरानी करता नजर आ रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने लोगों से अपील की है कि फुटेज में दिख रहे युवकों की पहचान होने पर इसकी सूचना तत्काल सदर पुलिस को दें। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और बाइक की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.