सुपौल, जुलाई 10 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जिलाधिकारी लगातार सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ा रहे हैं। इसके बावजूद छातापुर प्रखंड मुख्यालय बाजार में एसएच-91 के किनारे सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पिछले तीन माह से ठप पड़ी है। इससे प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: मननपुर बाजार कब होगा अतिक्रमणमुक्तअतिक्रमण हटाने के लिए आदेश मुख्य सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने को लेकर त्रिवेणीगंज अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से आदेश जारी किया था। ज्ञापांक-1039, दिनांक 12 मई तथा 16 मई को जारी आदेश के तहत 18 मई को अतिक्रमण हटाने की तिथि निर्धारित की गई थी। आदेश में...