सुपौल, सितम्बर 6 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के लालगंज पंचायत स्थित आवासीय ज्ञान गंगा विद्या मंदिर सह जगदीश पब्लिक स्कूल बगेवा में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पैक्स अध्यक्ष महादेव यादव, मुखिया प्रभा यादव एवं विद्यालय के निदेशक विश्वनाथ यादव उर्फ मुन्ना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवसकार्यक्रम की मुख्य बातें इसके बाद शिक्षकों ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां भी मनाई गई। निदेशक विश्वनाथ यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन नि...