सुपौल, सितम्बर 9 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक की मुख्य बातें बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लोगों तक पहुंचाने और टीकाकरण एवं स्क्रीनिंग अभियान में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। बैठक में एनीमिया मुक्त भारत अभियान, एनसीडी स्क्रीनिंग, एचपीवी टीकाकरण और नियमित टीकाकरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत छह माह से 59 माह तक के बच्चों, किशोर-किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आयरन-फोलिक एसिड की नियमित उपलब्धता और सेवन सुनिश्चित कराने पर जो...