सुपौल, अगस्त 14 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होगा। समारोह में जिलाधिकारी सावन कुमार सुबह नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण और उपस्थित लोगों को संबोधन होगा। समारोह में जिला सशस्त्र बल, पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं परेड में शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गांधी मैदान में भव्य मंच और पंडाल तैयार किया गया है। अतिथियों व आम लोगों के बैठने के लिए टेंट, शामियाना, कुर्सी तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्य समारोह के दौरान सांस्कृतिक का...