सुपौल, जुलाई 28 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की मौजहा पंचायत स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को स्थानांतरित पंचायत सचिव शुभम कुमार के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता मुखिया अमर कुमार चौधरी ने की। इस दौरान स्थानांतरित पंचायत सचिव शुभम कुमार तथा नव पदस्थापित पंचायत सचिव मनीष कुमार को मिथिला पाग और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया अमर कुमार चौधरी ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। व्यक्ति का स्थानांतरण हो जाता है, लेकिन उसके कार्य लोगों के बीच हमेशा याद रहते हैं। उन्होंने कहा कि शुभम कुमार ने पंचायत में अपने कार्यकाल के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: स्थ...