सुपौल, नवम्बर 18 -- त्रिवेणीगंज में जाम की समस्या Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। पर्व-त्योहारों की छुट्टियां खत्म होते ही मंगलवार को स्कूल, कोचिंग संस्थान और सरकारी व निजी कार्यालय खुल गए। इसके साथ ही शहर की सड़कों पर वाहनों और लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नतीजा यह हुआ कि त्रिवेणीगंज की प्रमुख सड़कें फिर से जाम की चपेट से जूझने लगी । जगह-जगह सड़क किनारे अवैध पार्किंग और दुकानों के अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था को फिर से मुश्किल बना दिया। जाम में फंसे राहगीर, स्कूली बच्चे और वाहन चालक घंटों परेशान होते रहे। अनुमंडल मुख्यालय की सड़कों पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। कई जगहों पर तैनात पुलिसकर्मी यातायात नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करते दिखे, लेकिन वाहनों के दबाव और अतिक्रमण के कारण वे भी परेशान दिख रहे थे । शहर...