Supaul News: सुपौल : स्कूलों में बाल अधिकार-सुरक्षा एवं संरक्षण को ले होंगे जागरूकता कार्यक्रम
सुपौल, अक्टूबर 25 -- सुरक्षित बचपन अभियान Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से परिकल्पित सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुपौल द्वारा जिले के विद्यालयों में बच्चों के अधिकार, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने को व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना, बाल यौन शोषण एवं अन्य प्रकार के उत्पीड़न से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा प्रत्येक बच्चे के लिए सुरक्षित एवं संरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में सामूहिक प्रयासों को सुदृढ़ करना है। इस अभियान का क्रियान्वयन जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुपौल के नेतृत्व में न्यायिक पदाधिकारियों, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.