सुपौल, सितम्बर 29 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में मंगलवार को डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत बैंकों द्वारा दिये जा रहे ऋण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक हुई।

ऋण द्वारा सौर अधिष्ठापन बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत जिले में प्राप्त सोलर अधिष्ठापन के आवेदन के लिए बैंकों को ऋण प्रदान करने का निर्देश दिया। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में 28 सितंबर तक सोलर अधिष्ठापन के लिए कुल 20470 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए ऋण के लिए विभिन्न बैंकों के पास कुल 1433 आवेदन उपलब्ध हुए हैं। वहीं बैंक द्वारा 232 आवेदकों को ऋण प्रदान किया गया है और 606 ऐसे आवेदन हैं जो बैंक के पास मात्र ऋण प्...