सुपौल, सितम्बर 7 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के हरदी पूरब में सृष्टि जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, हरदी पूरब के तत्वावधान में सोमवार को वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति से जुड़ी जीविका दीदियों, कैडर एवं जीविका के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक दीपक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने जीविका दीदियों को सामुदायिक संस्थाओं को सशक्त बनाने, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने तथा आजीविका के विभिन्न अवसरों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वार्षिक आम सभा में समिति की पिछली अवधि की गतिविधियों, उपलब्धियों, वित्तीय स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से च...