सुपौल, जुलाई 30 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड 7 स्थित कन्या मध्य विद्यालय के सामने गुरुवार शाम प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को गति देने के उद्देश्य से शुभारंभ वेंचर्स सर्वोटेक सोलर पैनल कार्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी सावन कुमार, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषि, भाजपा नेता नागेंद्र नारायण ठाकुर, अधिवक्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करा किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय उद्घाटन के बाद कन्या मध्य विद्यालय परिसर में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश गुप्ता ने की, जबकि मंच संचालन सचिन माधोगड़िया ने किया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में सौर ऊर्जा के प्रति लोगों को जागरूक करना और योजना का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना...