सुपौल, अक्टूबर 11 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के युवा लगातार सूखे नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इससे एक तरफ उनका भविष्य खराब हो रहा है तो दूसरी ओर से सेहत भी दांव पर लग रही है। इससे उनके अभिभावकों समेत स्थानीय ग्रामीणों में भी चिंता है। दरअसल, इन दिनों किशनपुर प्रखंड क्षेत्र में सूखा नशा चरम पर है। इसका असर युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, पढ़ाई, रोजगार तथा पारिवारिक संबंधों पर भी पड़ रहा है। इतना ही नहीं इस नशे की लत बच्चों और किशोरों में अकेलापन, परिवार में संवाद की कमी और साथियों का दबाव भी डाल रही है। इधर, पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने कहा कि नशे की लत से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में इसका भयावह रूप देखने को मिल सकता है। उन्होंने चिंता जताई कि ...