Supaul News: सुपौल : सुरेश हत्याकांड में केस दर्ज, प्रेम-प्रसंग के उजागर मामले में आठ नामजद
सुपौल, अगस्त 6 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव में मंगलवार को सड़क किनारे मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक की पहचान सुरेश कुमार मंडल उर्फ रोहित (20) के रूप में होने के बाद उसकी मां मीना देवी के आवेदन पर आठ नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
हत्या का कारण मृतक की मां ने आवेदन में कहा है कि उनके पुत्र का गोविंदपुर पंचायत के नररी गांव स्थित उसके बड़े भाई अजय मंडल की ससुराल में रहने वाली साली से प्रेम संबंध था। इसे लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका था। आवेदन के अनुसार तीन अगस्त को युवती ने सुरेश को फोन कर गढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.