सुपौल, अक्टूबर 4 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सुखानगर में जितिया पर्व के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया है। इसको लेकर पूरे गांव में उत्सवी माहौल बना रहा। मेले में जीतवाहन भगवान की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है, जहां श्रद्धालु विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना किया। यह भी पढ़ें- Pakur News: जितिया पर्व पर मंदिरों में उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जितिया पर्व को लेकर सुबह से ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं ने निर्जला उपवास के साथ संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ पूजा की। सुखानगर के अलावा प्रखंड के दास टोला, घटहा मोड, सुरजापुर आदि स्थलों पर भी धूमधाम से प्रतिमा स्थापित कर जितिया पर्व मनाया गया। जहां आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ...