Supaul News: सुपौल : सुकमारपुर में पांच नवंबर से होगा विराट संतमत सत्संग ध्यान अधिवेशन
सुपौल, अक्टूबर 22 -- अधिवेशन की तैयारी और कार्यक्रम Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के सुकमारपुर में आगामी पांच व छह नवंबर को दो दिवसीय विराट संतमत सत्संग ध्यान अधिवेशन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महाधिवेशन की तैयारी को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष वार्ड पार्षद शिवराम यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को एक बैठक हुई। इस बाबत अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के सदस्य सह जिला संतमत सत्संग समिति सुपौल के सहायक मंत्री डॉ अमन कुमार ने बताया कि इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य संत शिरोमणि सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंसजी महाराज के मानवतावादी, शांति और आत्म-कल्याणकारी विचारों का जन-जन तक प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में समाज में बढ़ते तनाव, नशा और अशांति के बीच संतमत का ध्यान-योग और सत्संग ही लोगों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.