सुपौल, अक्टूबर 2 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि । इन दिनों इंडो नेपाल के सीमावर्ती बाजारों के कुछ चिंहित दुकानों में कॉरेक्स पीने वाले नशेड़ियों का तादाद एक बार फिर बढ़ने लगा हैं। जबकि एसएसबी के द्वारा कॉरेक्स बेचने वाले के विरुद्ध अब तक 5 से 6 बार छापेमारी कर कॉरेक्स सीरप, नाइट्रोजन, सपास टैबलेट के साथ बिक्री करने वाले यात्री शेड से दक्षिण भाग के एक कास्टमेटिक दुकानदार नशा के दवा साथ पकड़कर उनके विरुद्ध केस दर्ज करते हुए जेल तक भेजा गया है। बावजूद इसके अबतक इसपर लगाम नहीं लग सकी है। सूत्रों की मानें तो यहां सुबह से ही नेपाल के सुनसरी, सप्तरी के विभिन्न बाजार और गांव के नेपाली युवकों का कुनौली बाजार कॉरेक्स पीने के लिए आना - जाना शुरू हो जाता हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिश प्रशासन से इस पर नियंत्रण की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...