Supaul News: सुपौल : सिमराही में राधाकृष्ण झूलन महोत्सव का भव्य आगाज, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। नगर पंचायत सिमराही के वार्ड 04 स्थित श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में रविवार को राधाकृष्ण झूलन महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। छह दिवसीय महोत्सव के तहत 23 से 28 अगस्त तक श्रीमद्भागवत कथा एवं प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के पहले दिन सुबह श्रद्धालुओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा के दौरान जय श्रीकृष्ण और हरिनाम संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। आयोजन समिति के अनुसार, महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक श्रीमद्भागवत कथा एवं प्रवचन होगा। अयोध्या धाम से पहुंचे कथावाचक पंडित पंकज मोहन शास्त्री श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। वे श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और मानव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.