सुपौल, अक्टूबर 22 -- विजयादशमी पर प्रतिमा विसर्जन Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में विजयादशमी के अवसर पर बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन अत्यंत ही भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जहां नगर पंचायत सिमराही स्थित सार्वजनिक बड़ी दुर्गा मंदिर और सिमराही वार्ड संख्या-3 के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को नम आंखों से विदाई दी गई। विसर्जन के दौरान जय माता दी जय शेरावाली' और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा सिमराही बाजार गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा थिरकते नजर आए, जिससे पूरे नगर में अद्भुत और भावुक कर देने वाला आध्यात्मिक माहौल बना रहा। जहां,दोनों पूजा स्थलों की प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालुओं ने भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा सिमराही बाजार के...