सुपौल, जुलाई 29 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। सावन मास आरंभ होने के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में उमंग और आस्था का माहौल देखा जा रहा है। प्रखंड के सोहटा स्थित बाबा कौशिकीनाथ शिवालय, मुख्यालय बाजार स्थित बाबा छत्रपुरेश्वर नाथ शिवालय सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: खूंटी में श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन अलर्ट सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी वहीं, देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम जाने के लिए कांवरियों के कई जत्थे भी रवानगी की तैयारी में जुटे हैं। इधर, अनुमंडल प्रशासन इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभी से तैयारी में जुट गया है। बुधवार को त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार एवं एसडीपीओ विभाष कुमार ने बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता तथा थानाध्यक्ष प्रमोद झा के साथ प्रखंड क्षे...