सुपौल, अगस्त 7 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सात दिनों से ठप शहर की सफाई व्यवस्था गुरुवार शाम से पटरी पर लौटने लगी। नगर परिषद कर्मियों की बेमियादी हड़ताल खत्म होने के बाद करीब 292 सफाईकर्मी नाटर शिफ्ट में ड्यूटी पर लौटे और प्रमुख सड़कों व इलाकों में कूड़ा उठाव शुरू कराया गया। सात दिनों तक सफाई नहीं होने से नगर परिषद क्षेत्र के 28 वार्डों में डेढ़ सौ टन से अधिक कचरा जमा हो चुका है। शहर को पूरी तरह साफ करने में अब भी चार से पांच दिन लगने का अनुमान है। नगर परिषद ने कचरे के अंबार को हटाने के लिए चरणबद्ध सफाई अभियान शुरू किया है। इसके लिए शुक्रवार सुबह से ही जेसीबी, ट्रैक्टर, ट्रॉली और हाईवा की मदद से शहर में जमा कचरे को निकालने का अभियान जोर-शोर से चला। इसकी मॉनिटरिंग भी नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी और सफाई शाखा से जुड़े कर्मी क...