Supaul News: सुपौल : सर्पदंश से पीड़ित वृद्धा की उपचार के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सुपौल, अक्टूबर 16 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के लालगंज पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या चार परियाही निवासी 65 वर्षीया वृद्धा की गुरुवार की देर संध्या सीएचसी छातापुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान स्व उपेंद्र मंडल की पत्नी चानो देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की संध्या घरेलू कामकाज के दौरान वृद्धा को एक विषैले सांप ने डंस लिया। सर्पदंश की शिकार वृद्धा ने तत्काल इसकी जानकारी घर के सदस्यों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बिना देर किए वृद्धा को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छातापुर पहुंचाया। सीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ प्रभात भास्कर ने बताया कि अस्पताल पहुंचते ही वृद्धा का उपचार शुरू कर दिया गया था। अस्पताल लाए जाने के समय वह होश में थीं, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.