सुपौल, सितम्बर 25 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को नमामि भारतम् के अंतर्गत वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन हुआकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य-आचार्या, भैया-बहन, अभिभावक, पूर्व छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विद्यालय की प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में करीब 200 लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। बताया गया कि यह कार्यक्रम विद्या भारती द्वारा आयोजित किया गया, जिसके तहत देशभर के सभी सरस्वती शिशु मंदिर एवं सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालयों में एक करोड़ लोगो...