सुपौल, सितम्बर 4 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। मुख्यालय पंचायत के वार्ड 02 निवासी समाजसेवी विमल गुप्ता (62) का गुरुवार देर रात कटिहार के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले एक वर्ष से असाध्य रोग से ग्रसित थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह पार्थिव शरीर छातापुर पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। उनकी पत्नी सरोज देवी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 98 की सेविका हैं। उनके दो पुत्र संदीप शानु और रेशव रानु हैं। शुक्रवार को निजी बगीचे में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर शालिग्राम पांडेय, केशव कुमार गुड्डू, गौरीशंकर भगत सहित कई लोगों ने शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...