सुपौल, जुलाई 29 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार में एनएच 27 और एनएच 106 पर लगने वाले भीषण जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सावन माह से पूर्व ही इस समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से वीरपुर एसडीएम विनय कुमार और डीएसपी सुरेंद्र कुमार के संयुक्त निर्देश पर 30 जुलाई से 10 अगस्त तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सभी थानों व ओपी में स्थापित सीसीटीवी कैमरे होंगे चालू: जिलाधिकारीविशेष अभियान विवरण बुधवार को वीरपुर एसडीएम विनय कुमार, राघोपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार यादव, अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया, राघोपुर थाना एसआई अमिया प्रसून, पुलिस बल और स्थानीय व्यापार संघ के प्रतिनिधि ललित जायसवाल, दिलीप पूर्वे सहित कई गणमान्य लोगों के साथ सिमराही ...