सुपौल, अक्टूबर 1 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। सपनों के भारत अभियान के तहत बुधवार को टीसीपी भवन, बसंतपुर में प्रखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई थी। इसमें वर्ग एक से पांच, वर्ग छह से आठ तथा वर्ग नौ से दस तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा, जबकि भाषण प्रतियोगिता में शिक्षा, स्वच्छता, नशामुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में अमृता और रुद्र का चयन ...