सुपौल, जुलाई 24 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। एनएच 27 पर झाझा गांव के पास गुरुवार की रात करीब 11बजे में ट्रक की ठोकर से बनैनिया पंचायत के अरविंद राम 26 साल की मौत हो गई। घटना के संबंध मेंबताया जा रहा है कि बनैनिया पंचायत के स्वर्गीय रामस्वरूप राम के 26 वर्षीय पुत्र अरविंद राम झाझा गांव के पास एनएच 27 पार कर दुकान सामान खरीदने के लिए जा रहा था। तभी सिमराही से निर्मली की और तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रक ने अरविंद राम को ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के विवरण स्थानीय ग्रामीण और परिजनों ने घायल अरविंद राम को सीएचसी भपटियाही लाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर भपटियाही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक अरविंद राम के लाश को अपने कब्जे में लेकर...