सुपौल, अक्टूबर 7 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। चुनाव में कथित वोट चोरी और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता के सवाल को लेकर बुधवार को आईएनडीआईए गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- सड़क पर उतरा आईएनडीआईए गठबंधन, मोदी-शाह व सीईसी का पुतला फूंकाप्रदर्शन का प्रारंभ कांग्रेस, राजद, भाकपा माले, भाकपा और माकपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए प्रखंड कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ता वोट चोरी बंद करो, लोकतंत्र की हत्या बंद करो और चुनाव आयोग होश में आओ जैसे नारे...