सुपौल, जुलाई 16 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज-प्रतापगंज सड़क मार्ग पर लहरनियां जनता चौक के समीप गुरुवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया । यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौतघायलों की जानकारी घटना में मनिकचन्द्र यादव (33 वर्ष), पत्नी विभा देवी (30 वर्ष),पुत्री आशा कुमारी (6 वर्ष) और पुत्र प्रशांत कुमार (4 वर्ष) घायल हो गए। सभी घायल थाना क्षेत्र के हरिहरपट्टी वार्ड 11 के रहने वाले है। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि मनिकचन्द्र यादव के दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई ...