सुपौल, अक्टूबर 7 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। परमानंदपुर पंचायत के अड़राहा गांव में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पंडित दयानंद मिश्र की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाज के सैकड़ों लोगों लोगों के साथ कई शिक्षक और शिक्षाविद्, शिक्षक सहित समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। उनके पुत्र संजय मिश्रा के आवासीय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विजय कांत मिश्र के साथ कई शिक्षाविद् ने कहा कि स्व दयाकांत मिश्र का संपूर्ण जीवन काल संस्कृत शिक्षा के उत्थान और प्रचार प्रसार में समर्पित रहा। सुपौल जिला ही नहीं बिहार के कई जिलों में उन्होंने संस्कृत विद्यालय की स्थापना कर सरकार से मान्यता दिलवाई। उनके व्यक्तित्व और शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। रतनकांत मिश्र के द्वारा...