सुपौल, अक्टूबर 14 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। शिवपुरी पंचायत के थरबिट्टा स्टेशन स्थित शिव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए दान पेटी चोरी कर ली। मंगलवार रात हुई वारदात के बाद चोर मंदिर से करीब तीन किलोमीटर दूर कोसी बांध किनारे दान पेटी का ताला तोड़ नकदी निकाल ले गए और पेटी वहीं फेंककर फरार हो गए। दान पेटी में 30 हजार रुपये से अधिक होने का अनुमान है। बुधवार को घटना की जानकारी मिलने पर श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने चोरों की पहचान कर कार्रवाई और मंदिर की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की। थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि ग्रामीण के द्वारा आवेदन मिला है जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...