Supaul News: सुपौल : शाहपुर में मारपीट की घटना में केस दर्ज, तीन गिरफ्तार
सुपौल, जुलाई 7 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। पुलिस ने शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत में रूपलाल सदा और रेनू देवी के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में रेणु देवी के आवेदन के आलोक में रूपलाल सदा सहित अन्य लोगों के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 187/ 26 दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि रेणु देवी के आवेदन के आलोक में भपटियाही थाना केस संख्या 187/ 26 के नामजद अभियुक्त रूपलाल सदा, पवन सदा, लक्ष्मण सदा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.