Supaul News: सुपौल : शाम होते ही बढ़ जाता है मच्छरों का प्रकोप, जलजमाव से बढ़ी परेशानी
सुपौल, अगस्त 6 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। बारिश के मौसम में जलजमाव के कारण छातापुर प्रखंड क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शाम ढलते ही विभिन्न मोहल्लों और ग्रामीण इलाकों में मच्छरों की संख्या अचानक बढ़ जाती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मच्छरों की बढ़ती संख्या कई जगहों पर बारिश का पानी जमा रहने और नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण मच्छरों के पनपने का अनुकूल माहौल बना हुआ है। शाम के समय घरों के बाहर बैठना तो दूर, खिड़की-दरवाजे खोलना भी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के साथ जलजमाव वाले स्थानों पर मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन अब तक नियमित रूप से मच्छररोधी दवा या फॉगिंग का छिड़काव नहीं कराया गया है।
स्वास्थ्य पर प्रभाव लोगों ने बताया कि रात में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.