सुपौल, अक्टूबर 22 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन बाजार सहित आसपास के गांवों में गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न हुआ। करजाईन बाजार, बसावनपट्टी, मोतीपुर, गोसपुर, परमानंदपुर और हरिराहा सहित विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए प्रतिमाओं को नदी में विसर्जित किया। इससे पूर्व करजाईन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में आचार्य पंडित धर्मेंद्रनाथ मिश्र के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ हवन एवं पूजन किया गया। इसके बाद विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंदिर परिसर से लेकर नदी घाट तक मां दुर्गा के अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : सिमराही में भक्तिमय माहौल में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का...