सुपौल, सितम्बर 29 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-27 स्थित दुअनियां मोड़ के समीप छापेमारी कर दो बैग से 25 बोतल विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद पीटीसी सुरेंद्र कुमार सशस्त्र बल के साथ दुअनियां मोड़ के पास पहुंचे।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया इसी दौरान दो संदिग्ध युवक शराब से भरे बैग लेकर जाते दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखते ही दोनों बैग फेंककर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भवानीपुर उत्तर निवासी कुंदन कुमार और भवानीपुर दक्षिण निवासी आशीष कुमार उर्फ लालू के रूप में हुई है। पुलिस ने नियमानुसार तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की।

शराब की बरामदगी तलाशी के दौरान एक काले रंग...