सुपौल, जुलाई 16 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। कोसी निरीक्षण भवन, वीरपुर में बुधवार शाम पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार की विदाई एवं नवपदस्थापित एसडीएम विनय कुमार के स्वागत में समारोह आयोजित किया गया। दोनों अधिकारियों को मिथिला की पाग, अंगवस्त्र, फूलमाला, बुके एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में नीरज कुमार ने कहा कि वीरपुर की जनता का स्नेह हमेशा याद रहेगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में वीरपुर-भीमनगर सड़क के निर्माण और अनुमंडलीय अस्पताल में रेडक्रॉस उपशाखा की स्थापना की प्रक्रिया पूरी होने का उल्लेख किया। वहीं, नए एसडीएम विनय कुमार ने भरोसा दिलाया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और बेहतर प्रशासन देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सफल अभ्यर्थी ग्रामीण...