Supaul News: सुपौल : विभागों ने लिये आवेदन, समय सीमा में समाधान का भरोसा
सुपौल, जुलाई 21 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। छातापुर प्रखंड की लक्ष्मीनिया पंचायत में मंगलवार को सरकार की पहल पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उनके समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर मौजूद डिप्टी कलेक्टर विकास कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि आमजन से प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध तरीके से निष्पादन किया जाएगा। समाजसेवी अमृत सागर झा ने कहा कि यह शिविर ग्रामीणों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। पंचायत स्तर पर जिन जटिल समस्याओं का समाधान संभव नहीं था, उनसे संबंधित आवेदन भी शिविर में लिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहयोग शिविर में डीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.