सुपौल, अक्टूबर 27 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सरायगढ़-भपटियाही में विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान, शैक्षणिक सुविधाओं तथा छात्रहितकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। विद्यार्थी सहयोग शिविर में डॉ. राहुल कुमार ने विद्यार्थी सहयोग शिविर की जानकारी विद्यार्थियों से साझा की गई। नोडल पदाधिकारी चित्रा साक्षी ने विद्यार्थियों को सरकारी पोर्टल, छात्र कल्याणकारी योजनाओं एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी तथा उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर उचित मार्गदर्शन प्रदान किया। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. शौर्य भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थियों का शैक्षणिक विकास और उनकी समस्याओं का समाधान महाविद्यालय की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Gaya News: विद...