सुपौल, अगस्त 14 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी एनएच 27 पर गुरुवार की शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक 8 वर्षीय बच्चा अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घायल बच्चे को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने बच्चे की प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल बच्चे की पहचान धर्मपट्टी वार्ड 2 निवासी मो मुख्तार के 8 वर्षीय पुत्र मो शमशेर के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्चा गंभीर, हायर सेंटर रेफर बताया जा रहा है कि घायल बच्चे के प...