Supaul News: सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल सूबे में प्रथम
सुपौल, अक्टूबर 13 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में सुपौल जिले ने माह सितम्बर 2026 की राज्यस्तरीय रैंकिंग में पहला स्थान पाया है। निर्धारित मापदंडों एवं कार्य निष्पादन के आंकड़ों के आधार पर जारी रैंकिंग में सुपौल जिला ने कुल 89.50 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया। इस बाबत अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विकाश कुमार ने बताया कि जिले में लोक शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन एवं अधिनियम के प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन के आधार पर यह उपलब्धि हासिल हुई है। जिले में नियत समय-सीमा के अंदर 99.07 प्रतिशत परिवादों के निष्पादन के लिए 9.91 अंक प्राप्त हुए। वहीं समीक्षाधीन माह में निर्धारित समय-सीमा के भीतर 100 प्रतिशत मामलों का निवारण करने के लिए 30 अंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.