सुपौल, अक्टूबर 13 -- किशनपुर के मां दुर्गा मंदिर की आस्था और विस्तार Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। लॉटरी में मिले 25 हजार रुपये से शुरू हुई एक पहल आज आस्था के भव्य केंद्र में बदल चुकी है। कभी फूस की झोपड़ी में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना होती थी, लेकिन लोगों की श्रद्धा और सामूहिक सहयोग ने इस स्थान को भव्य मंदिर का स्वरूप दे दिया। किशनपुर उत्तर पंचायत के साप्ताहिक हाट परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में वर्ष 1967 से पूजा की परंपरा चली आ रही है। करीब 59 वर्षों से यहां नवरात्र के दौरान कलश स्थापना से लेकर विजयादशमी तक भक्तों की भीड़ जुटती है। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए किशनपुर बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेला कमेटी के सदस्यों के अनुसार मंदिर निर्माण की शुरुआत स्व गंगा प्रसाद सिंह की पहल पर हुई थी। उन्हें ...