सुपौल, अक्टूबर 15 -- विद्यालय निरीक्षण में मिली अनियमितताएं Supaul News: ​त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। डीईओ संग्राम सिंह ने नगर परिषद स्थित 'सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) उच्च विद्यालय' का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में भारी अनिमियतताएं और गंभीर लापरवाही सामने आई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक सेअनियमितता को लेकर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की है। ​जारी स्पस्टीकरण में कहा गया है कि विद्यालय में ​नामांकन 541 के विरुद्ध उपस्थिति मात्र 15 पाई गई। कक्षा 9 से 12 तक कुल 541 विद्यार्थी नामांकित हैं, जिनमें से निरीक्षण के दौरान केवल 15 छात्र ही उपस्थित पाए गए ,जिसमे वर्ग 9 में 7, वर्ग 10 में 6, वर्ग 11 में 2 तथा वर्ग 12 में शून्य उपस्थिति पाई गई। डीईओ ने कहा है कि वर्ग 09, 10 एवं 11 के छात्र-छात्...